
‘भारत-इंडोनेशिया साथ चलें तो कुछ-कुछ नहीं, बहुत कुछ होता है- नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के दौरे के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे, जहां जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मिडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने संबोधन में पीएम मोदी ने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए भारतीय समुदाय और इंडोनेशिया के लोगों का आभार जताया।











































